सरायकेला में कराटे परीक्षा का धमाका, 100 बच्चों ने दिखाया दम, बेल्ट पाने की होड़ में मचा उत्साह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : गम्हरिया स्थित संथाल सरना अमूल इंडोर हॉल में रविवार को कराटे की कलर बेल्ट और ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से करीब 100 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मौके पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ गणेश महाली, गणेश चौधरी, लालटू महतो और चोड़ा गम्हरिया पंचायत की मुखिया निरोला सरदार समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया गोजू रियू कराटे डू फेडरेशन के तहत किया गया, जिसकी निगरानी अंतरराष्ट्रीय कोच एल नागेश्वर राव, शहजाद कुरैशी और सुमित कुमार सेनापति ने की।

परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले प्रतिभागियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेन्सेई नीरज कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि रितेश प्रमाणिक, प्रशांत कुमार, ध्रुव तिवारी और आदित्य सिंह सहित कई वरिष्ठ कराटे खिलाड़ी भी मौजूद रहे.

About The Author

See also  कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा शिकंजा, ₹150 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed