झारखंड में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश का अलर्ट… 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। रांची में हल्की बारिश हुई, जबकि सिमडेगा में 6 मिमी, बोकारो में 4 मिमी और जमशेदपुर में 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 9 मई तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 4 और 5 मई को कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

इन हालात को देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 मई को रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 5 मई को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

See also  टाटानगर स्टेशन से चौक तक देह व्यापार का खुलासा, BJP नेताओं की शिकायत के बाद बढ़ी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed