एयरपोर्ट पर सस्ता खाना मिलने की तैयारी, ‘उड़ान यात्री कैफे’ खुलने वाला… यात्रियों को बड़ी राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही सस्ते खाने-पीने की सुविधा मिलने वाली है। यहां ‘उड़ान यात्री कैफे’ खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे एयरपोर्ट पर महंगे भोजन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। यह कैफे आम यात्रियों को किफायती दर पर स्नैक्स और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह पहल नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद हवाई यात्रा को ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बनाना है। इस तरह के कैफे में चाय, कॉफी और अन्य खाद्य सामग्री बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है, ताकि यात्रियों को जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े।

बताया जा रहा है कि देश के कई एयरपोर्ट पर पहले ही इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है और यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसी कड़ी में रांची एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

See also  जंगली हाथी का आतंक! गांव में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Thanks for your Feedback!

You may have missed