गोलमुरी के अवैध सेकेंड हैंड कार शोरूम में फिर लगी आग, दो कारें जलकर खाक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित एक अवैध सेकेंड हैंड कार शोरूम में शुक्रवार देर रात एक बार फिर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

बताया जा रहा है कि साईं मोटर्स के सेल-परचेज परिसर के बाहर सड़क किनारे कई सेकेंड हैंड कारें खड़ी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले एक कार से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी दूसरी कार भी इसकी चपेट में आ गई। आग की तेज लपटों के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आग के पीछे कई अन्य वाहन भी खड़े थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग कुछ और देर तक फैलती तो कई और वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल गोलमुरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हैरानी की बात यह है कि साईं मोटर्स के इसी परिसर में एक दिन पहले भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें एक कार जल गई थी। लगातार दूसरे दिन आग लगने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पहले आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही थी, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब लोग किसी शरारती तत्व की भूमिका की आशंका जता रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिन कारों में आग लगी, उनके पीछे कई और वाहन खड़े थे। यदि आग और फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल पहुंच जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

सड़क किनारे अवैध रूप से चलता है सेकेंड हैंड कार कारोबार

जिस परिसर में आग लगी, वहां सड़क किनारे अवैध रूप से सेकेंड हैंड कारों का कारोबार संचालित किया जाता है। रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे लाइन से “For Sale” लिखी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध पार्किंग और शोरूम लंबे समय से संचालित हो रहा है।

रात भर सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि साईं मोटर्स परिसर में रोजाना भारी संख्या में वाहन सड़क किनारे पार्क किए जाते हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed