चेन स्नैचिंग के बाद सबूत मिटाने की कोशिश फेल, ज्वेलर्स समेत 3 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुर पथ में महिला अनिता चौधरी से करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो स्नैचर और चोरी की चेन खरीदने वाले ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने तीन लाख की चेन को मात्र 25 हजार रुपये में बेच दिया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, ज्वेलर्स ने सबूत खत्म करने के लिए चेन को गलाकर तीन अंगूठियां बना दी थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर बागन बस्ती निवासी प्रकाश पटेल, कदमा भाटिया बस्ती निवासी प्रीतम सिंह और सोनारी कुंजनगर निवासी ज्वेलर्स संचालक निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि 2 मई को स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से चेन छीनकर फरार हो गए थे। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम बनाई गई थी। गुप्त सूचना पर टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास छापेमारी कर दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर ज्वेलर्स संचालक की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed