इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के सत्र 2023-24 का वार्षिक सम्मेलन पीडीसी एवम आइ एस ओ मीट – रसरंग का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की मंडलाअध्यक्ष डॉ रागिनी रानी एवं कार्यकारिणी सदस्या डिस्ट्रिक्ट आईएसओ निभा मिश्रा के नेतृत्व मे जमशेदपुर के होटल क्रूज में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 का भव्य समारोह वार्षिक सम्मेलन पीडीसी एवम आइ एस ओ मीट – रसरंग का आयोजन किया गया।
इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के अंतर्गत 80 क्लब आते हैं जो पूरे बिहार झारखंड के क्षेत्र में फैले हुए हैं । बड़ी संख्या में पुरे बिहार झारखंड से 250 इनरव्हील सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस उपलक्ष्य पर कई रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और डिस्ट्रिक्ट आईएसओ निभा मिश्रा की तरफ से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम अत्यंत ही सफल रहा।
इनर व्हील महिलाओं की एक वैश्विक संस्थान है जहां महिलाएं एकजुट होकर दुनिया भर में, समुदायों में और समस्त मानव जाति में स्थायी परिवर्तन लाने के लिए अपनी सेवा प्रदान करती हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब का जमशेदपुर वेस्ट ने किया था। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मृत्यु के बाद भी रोशन हो सकती है किसी की दुनिया, RIMS में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू

Thanks for your Feedback!