मारवाड़ी कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, आजसू छात्र संघ ने सौंपा मांगपत्र

Advertisements

रांची : आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज परिसर और कक्षाओं में नियमित साफ-सफाई, समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशन, नियमित कक्षाओं के संचालन और कंप्यूटर लैब की सुविधाओं में सुधार की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, भवन मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ कॉलेज परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए वॉटर कूलर और वाटर फिल्टर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में आजसू छात्र संघ के महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव सक्षम झा, राजेश सिंह, आर्यन, राहुल यादव, हिमांशु सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता शामिल थे।

About The Author

See also  नहाय-खाय पर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

You may have missed