आदित्यपुर सड़क हादसा- पांच सौ मीटर तक ऑल्टो कार को हाईवा ने घसीटा, बाल बाल चार युवकों की बची जान, आदित्यपुर के ईमली चौक के पास की घटना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमली चौक के पास एक अनियंत्रित हाईवा ने ऑल्टो कार को सामने से ठोंक दिया। जिसके बाद हाईवा चालक भागने के चक्कर में ऑल्टो कार को पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए शेरे पंजाब लेकर चला अया। जहां स्थानीय लोगो ने हाईवा को रोकवाकर चारो युवकों को कार से बाहर निकाला। इधर जब हाईवा भीड़ से घिर गया तो चालक मौका देख घटना स्थल पर हाईवा छोड़ फरार हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस हाईवा को जब्त कर थाने ले आयी है। हालांकि जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें सवार सभी चार युवक भी नशे के धूत में थे। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि रात 11 बजे एक नई हाईवा गाड़ी बिष्टुपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में इमली चौक के पास अचानक एक ऑल्टो कार हाईवा के सामने आ गया। हाईवा चालक जैसे ही देखा की उसकी गाड़ी के नीचे एक कार है तो वह भागने का प्रयास किया और ऑल्टो कार को घसीटते हुए शेरे पंजाब चौक तक ले आया। शुक्र है कि इस बड़ी दुर्घटना में चारो युवक को केवल आंशिक चोट आयी और वह बाल बाल बच गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!