आदित्यपुर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर करेंगे जड़ से खत्म : एसपी डॉ. बिमल कुमार, “देखें.Video…

0
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें.video….

 

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं.

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल वह जमशेदपुर के हल्दीपोखर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था. उन्होंने बताया कि तस्कर को कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर मोगला द्वारा ब्राउन शुगर उपलब्ध कराए गए थे. मोगला के खिलाफ कुर्की वारंट निकालने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के आदित्यपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर अवैध नशा के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा.

बाईट-

डॉ. बिमल कुमार (एसपी -सरायकेला खरसावां )

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed