आदित्यपुर: पूर्व में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को आदित्यपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

0
Advertisements

आदित्यपुर: पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक कार्तिक लोहार उर्फ (चेपा) को गिरफ्तार कर लिया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीसीटी की मदद से आरोपी को दबोचा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

बता दे पूर्व में आदित्यपुर थाना से महज चंद कदमों पर एक राशन दुकान का शेड तोड़कर चोरों ने हजारों मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमे चोर ने तकरीबन 30 से 40 हजार तक चोरी के घटना को अंजाम दिया था. चोरी के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक उलाशी मंडल ने बताया कि सुबह जब उनका बेटा राशन दुकान खोलने आया तो पाया कि गल्ला टूटा हुआ है और उसमें नगद रुपए गायब हैं जांच करने पर पाया गया कि छत के सीट को तोड़ चोरों ने दुकान में प्रवेश किया है बाद में पुरी घटना की वारदात सीसीटीवी में देखने के बाद आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ की.

 

वही आदित्यपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर. सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी कार्तिक लोहार उर्फ (चेपा)को गिरफ्तार कर लिया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया की आरोपी पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में जेल जा चुका है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed