जमशेदपुर में युवती पर चाकू से हमला, पारिवारिक विवाद बना वजह…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ जमशेदपुर : जमशेदपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह में शनिवार दोपहर एक युवती पर चाकू से हमला किया गया। पीड़िता की पहचान 20 वर्षीय श्रुति कुमारी गुप्ता के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रुति साकची स्थित अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। जैसे ही वह मिरुडीह पहुंची, उसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों में तारकेश्वर झा, उनकी पत्नी और बेटी शामिल हैं।

श्रुति ने बताया कि सबसे पहले तारकेश्वर झा ने पीछे से धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उनकी बेटी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार किया, जबकि तारकेश्वर की पत्नी ने चाकू से पेट पर हमला करने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान श्रुति के दोनों हाथों पर चाकू से गहरे जख्म हो गए।

इस हमले के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद श्रुति को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तारकेश्वर झा, उनकी पत्नी सोनी झा और बेटी प्रिया झा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed