24 जिलों के सदर अस्पताल होंगे डिजिटल, डॉक्टर-दवा की जानकारी अब स्क्रीन पर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के सभी 24 जिलों के सदर अस्पतालों को डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। अस्पतालों में बड़े डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर मरीज और उनके परिजन यह देख सकेंगे कि कौन-कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर हैं, कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और अस्पताल में कौन-कौन सी सुविधाएं मौजूद हैं। इस योजना को लागू करने के लिए मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में रॉडिक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुलभ बनेगी तथा मरीजों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने डिजिटल तकनीक को समय की जरूरत बताया और कहा कि अन्य राज्यों में ऐसी व्यवस्था पहले से लागू है। समझौते के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About The Author

See also  झुमुर देखने गए थे परिवार, तीन घरों से करीब ₹2 लाख के आभूषण चोरी

You may have missed