रील बनाने की चाह बनी दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई 19 वर्षीय युवती के दोनों हाथ कटे

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : गढ़वा-नगर ऊंटारी रेलखंड पर जोबरईया गांव के पास मंगलवार को रील बनाने के दौरान 19 वर्षीय पूर्णिमा कुमारी रांची-चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार पूर्णिमा अपने कुछ दोस्तों के साथ रेलवे लाइन के पास मोबाइल से रील बना रही थी। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही ट्रेन की गति और दूरी का सही अंदाजा नहीं लग पाने से वह उसकी चपेट में आ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तुरंत पूर्णिमा को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक जैसी जोखिम भरी जगहों पर वीडियो और रील बनाने के खतरों को सामने ला दिया है।

About The Author

See also  दुष्कर्म पीड़िता को गवाही न देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा

You may have missed