चांडिल : संगिनी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव, सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व : कृतिका महापात्रा…

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल : प्रखंड चिलगु में संगिनी महिला समिति ने सोमवार को कृतिका महापात्रा के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता कृतिका महापात्रा ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. साथ ही उन्होंने कहा सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है.

इस अवसर पर रीता पांडा, प्रगति पांडा, अपर्णा महापात्रा, चंपा महापात्रा, राजेश्वरी महापात्रा, ऋचा महापात्रा, पद्दा मोहंती, कृति महापात्रा, काजल महापात्रा, प्रमिला नाग, उषा रानी समेत संगठन के कई महिलाएं शामिल थी.

See also  भ्रामक खबर पर बवाल, शिक्षक ने India News Viral के पत्रकार पर कार्रवाई की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed