आरआईटी पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरआईटी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंतानगर बाबा आश्रम निवासी 25 वर्षीय अनिरुद्ध चौहान उर्फ अमन उर्फ सैनिक और बंतानगर निवासी 56 वर्षीय छोटू कालिंदी के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार अनिरुद्ध चौहान जीआर संख्या 754/20 का वारंटी था। वहीं छोटू कालिंदी के खिलाफ जीआर संख्या 07/25 में वारंट जारी किया गया था। दोनों आरोपी आरआईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

About The Author

See also  परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस का दबाव बढ़ा, डॉ. अजय ने सीएम हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

You may have missed