फर्जी WhatsApp आईडी बनाकर उपायुक्त के नाम पर ठगी की कोशिश, पाकुड़ प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश की है। इस बार अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई है तथा आम नागरिकों से रुपये, उपहार और आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त के नाम और फोटो का किया जा रहा दुरुपयोग

प्रशासन के अनुसार साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज की फोटो और नाम का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार की है। इस फर्जी अकाउंट से लोगों को संदेश भेजकर आर्थिक सहायता, गिफ्ट या रुपये मांगे जा रहे हैं। कई नागरिकों तक ऐसे संदेश पहुंचने के बाद प्रशासन ने तत्काल एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन ने कहा- किसी भी मांग पर न करें विश्वास

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त मेघा भारद्वाज कभी भी किसी नागरिक से व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से पैसे, गिफ्ट या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग नहीं करती हैं। यदि किसी को इस प्रकार का संदेश या कॉल प्राप्त होता है तो उस पर विश्वास न करें और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा साइबर थाना को दें।

बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग, ओटीपी, यूपीआई, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नंबर के साथ साझा न करें। किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले संबंधित संदेश या कॉल की सत्यता की पुष्टि अवश्य करें और अफवाहों व फर्जी संदेशों से सावधान रहें।

See also  50 लाख के लालच में युवक से साइबर ठगी, पलभर में 43 हजार रुपये उड़ाए

साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह

जिला प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में नागरिक जागरूक रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे साझा न करें।

 

About The Author

You may have missed