प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, ‘पुरानी हवेली’ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान परिसर में सोमवार को प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान की ओर से आगामी दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। वर्ष 1980 से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्थान इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की थीम ‘पुरानी काल्पनिक हवेली’ रखी गई है। पंडाल का बाहरी एवं आंतरिक स्वरूप हल्के काले (लाइट ब्लैक) रंग और मंदिर शैली के अनूठे संयोजन पर आधारित होगा। पंडाल की दीवारों पर मां काली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां एवं मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। निर्माण एवं आकर्षक प्रकाश सज्जा के लिए कोलकाता के अनुभवी कारीगरों की सेवाएं ली जा रही हैं।

मां पार्वती डेकोरेटर्स के संचालक अशोक कुमार डे (पूर्व मेदनीपुर) ने बताया कि लगभग 60 से 70 फीट ऊंचे इस भव्य पंडाल के निर्माण पर 25 से 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। निर्माण कार्य में फिलहाल 40 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं और महालया तक पंडाल निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी एक सशक्त माध्यम है। इस वर्ष पंडाल परिसर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वॉल राइटिंग एवं मॉडल्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

See also  अंतिम सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों की उम्मीद; नई QRT तैनात

भूमि पूजन कार्यक्रम में शशि शेखर, भगवान सिंह, जवाहर लाल सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, इन्द्रजीत पांडेय, धनंजय कुमार, सुनील गुप्ता, अनुराग सिंह, जगदीश नारायण चौबे सहित संस्थान के अनेक सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

About The Author

You may have missed