सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षा महोत्सव का आयोजन, छात्र और शिक्षक दिखाएंगे डिजिटल कौशल

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप यानी ई-शिक्षा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को आधुनिक बनाना है। इसमें विद्यार्थी और शिक्षक अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और तकनीक के नए उपयोगों का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता चार चरणों में स्कूल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चैंपियनशिप के लिए अलग-अलग चरणों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता नौ से 16 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर 1 से 14 नवंबर के बीच मुकाबले होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 7 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 24 दिसंबर के बीच संपन्न होगी। इन चरणों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। विशेष रूप से कम भागीदारी वाले जिलों पर ध्यान देने और प्रत्येक जिले तथा पात्र सरकारी विद्यालय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालयों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें और आवश्यक तैयारियां पूरी कराएं।

About The Author

You may have missed