आरआईटी थाना के करीब रहनेवाली 60 वर्ष की वृद्ध महिला लापता, पुलिस और परिजन जुटे तलाश में

Advertisements

Saraikela : आरआईटी थाना के करीब रहनेवाली 60 वर्ष की वृद्ध महिला आज सुबह 11 बजे से लापता हो गई है. गुमशुदगी की सूचना पर आरआईटी पुलिस और महिला के परिजन लापता महिला की तलाश में जुटे हुए हैं, समाचार लिखे जाने तक उनकी गुमशुदगी का कोई पता नहीं चल पाया है. लापता महिला का नाम इला रानी घोष है, जिनकी उम्र। लगभग 60 वर्ष है, रंग सांवला है. वह LIG Colony, RIT Police Station के पास रहती हैं. परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे घर से निकली थीं, उस समय उन्होंने तोता-हरा साड़ी और लेदर की चप्पल पहन रखी थी, तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. आदित्यपुर पुलिस ने लापता महिला की सूचना आरआईटी पुलिस को तत्काल देने की अपील की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आरआइटी थाना की अनोखी पहल: पूजा में बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को दें सूचना, बंद घरों की होगी निगरानी

You may have missed