साइबर थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, लगभग 150 लोगों को बताए साइबर ठगी से बचने के उपाय

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : आज दिनांक 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार साइबर थाना, सरायकेला-खरसावां के द्वारा रामकृष्णा फोर्जिंस लिमिटेड, दुगनी के प्लांट नंबर 09 में साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 150 लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कर्मचारियों को बताया गया कि:

  1. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  2. किसी भी अनजान एप्लीकेशन (APK फाइल) को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। विशेषकर RTO चालान, शादी का निमंत्रण (Wedding Invitation), पीएम किसान योजना, बिजली बिल, KYC अपडेट के नाम पर आने वाले किसी भी APK फाइल को भूलकर भी इंस्टॉल न करें। एक बार APK इंस्टॉल होते ही आपका फोन हैक हो सकता है।
  3. फोन पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी जैसे – बैंक खाता, OTP, आधार नंबर, पैन नंबर आदि साझा न करें।
  4. लॉटरी, केबीसी, नौकरी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।
  5. फोन पर यदि कोई सरकारी कर्मचारी बनाकर फोन करता है और किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल डाटा मांगता है तो उसे नहीं बताएं तथा रजिस्ट्रेशन का नाम पर किसी प्रकार का शुल्क देने से बचे एवं इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दे।
  6. फेसबुक किया व्हाट्सएप पर कोई सगा संबंधी बनाकर यदि पैसे की मांग करता है जब तक उसे व्यक्ति से बात होकर आप संतुष्ट न हो जाए उससे पहले किसी भी प्रकार का पैसे का लेनदेन ना करें।

इसके साथ ही यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करने, http://www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने तथा नजदीकी थाना / साइबर थाना में संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया।

About The Author

You may have missed