टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में निकली चिंगारी से दो ठेका कर्मी गंभीर रुप से झुलसे, टीमएच में भर्ती…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में निकली चिंगारी से दो ठेका कर्मी गंभीर रुप से झुलस गए. घायलों में प्रदीप मंडर और राकेश घोष शामिल है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को इलाज चल रहा है. इसमें प्रदीप को आग से ज्यादा नुकसान पहुंचा है वह लगभग 50 फीसदी झुलस गया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे घटी है. सीआरएम यूटिलिटी इंसीनेटर में ठेका कंपनी द्वारा गैस एबसोरबेशन एंड प्रोसेसिंग सर्विस के कर्मचारी काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक निकली चिंगारी में प्रदीर मंडल आग की चपेट में आ गया. यह देख राकेश ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिससे वो भी घायल हो गया. घटना के सूचना कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  APK फाइल के जरिए ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed