केजरीवाल समेत AAP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में जारी किया नोटिस

0
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal, Manish Sisodia समेत कई नेताओं को अदालत की अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। मामला जस्टिस स्वरणा कांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित “विलिफाइंग” और आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। कोर्ट ने सभी नेताओं को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा शामिल हैं, ने यह कार्रवाई उस आपराधिक अवमानना कार्यवाही में की जो पिछले सप्ताह शुरू हुई थी। जस्टिस स्वरणा कांता शर्मा ने कहा था कि सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान सिर्फ उनके खिलाफ नहीं बल्कि पूरी न्यायपालिका और न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा पर हमला है।

इस मामले का संबंध दिल्ली आबकारी नीति केस से भी जुड़ा हुआ है। जस्टिस शर्मा ने पहले इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। अदालत के रिकॉर्ड में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और सुनवाई में शामिल न होने की बात कही थी। अब हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख तय करते हुए सभी पक्षों से जवाब मांगा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed