पप्पू यादव को फिर मिली Y+ सुरक्षा, हाईकोर्ट ने सरकार का फैसला किया रद्द

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने उनकी Y+ सुरक्षा बहाल करने का आदेश देते हुए बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें उनकी सुरक्षा घटाई गई थी। कोर्ट ने माना कि सुरक्षा कम करने की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गई थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुनवाई के दौरान पप्पू यादव की ओर से कहा गया कि उन्हें लगातार जान का खतरा है और पहले से मिली Y+ सुरक्षा को बिना ठोस कारण कम कर दिया गया था। उनके वकीलों ने कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों का भी जिक्र किया। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद तत्काल प्रभाव से Y+ सुरक्षा बहाल करने का निर्देश दिया और कहा कि खतरा ज्यादा होने पर Z श्रेणी सुरक्षा पर भी विचार किया जा सकता है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पप्पू यादव को सुरक्षा बढ़ाने की मांग लेकर पटना हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी थी। अदालत ने यह भी माना था कि उनकी याचिका लंबे समय से लंबित थी। फैसले के बाद पप्पू यादव समर्थकों में खुशी का माहौल है और इसे उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत माना जा रहा है।

About The Author

See also  चलती बोलेरो की छत पर बैठकर बना रहे रील, ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी पर खतरनाक स्टंट से उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed