APK फाइल के जरिए ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामताड़ा : साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए APK फाइल के जरिए लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल में फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते और निजी जानकारी तक पहुंच बना रहे हैं। इसके बाद छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को लिंक और एप डाउनलोड कराने के नाम पर जाल में फंसाते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति APK फाइल इंस्टॉल करता, उसके मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती थी। इसके जरिए खाते से पैसे निकालने और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को निशाना बनाया।

See also  गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed