वरमाला के बाद दुल्हन हुई लापता, बिना शादी लौट गई बारात, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

0
Advertisements

रामगढ़ : गोला थाना क्षेत्र के साडम गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई। दूल्हा मंडप में इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर तक दुल्हन नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि युवती घर से कहीं चली गई है। इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और पूरी रात पंचायत चलती रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दुलमी प्रखंड के ब्यांग गांव से बारात धूमधाम से साडम गांव पहुंची थी। वरमाला और स्वागत की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच दुल्हन के गायब होने की खबर फैलते ही दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगा। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक तनाव और बहस का माहौल बना रहा।

ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में रातभर पंचायत हुई, लेकिन सुबह तक युवती का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। दोनों पक्षों ने गोला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और पुलिस युवती की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author

See also  मानगो छोटे पुल पर बच्चे संग पहुंची महिला, राहगीरों ने सुरक्षित बचाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed