हजारीबाग की रैंकिंग गिरने से DC नाराज, स्कूल पहुंचकर दिए सख्त निर्देश

0
Advertisements

हजारीबाग : जिले के परीक्षा परिणाम और रैंकिंग में गिरावट को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने सीएम उत्कृष्ट जिला स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को कई जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने खास तौर पर 12वीं बोर्ड के कमजोर प्रदर्शन पर चिंता जताई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए केवल विद्यार्थियों की मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की नियमित मॉनिटरिंग भी जरूरी है। उन्होंने कमजोर विषयों की पहचान कर विशेष फोकस करने, नियमित टेस्ट लेने और लिखित अभ्यास बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को पुराने प्रश्नपत्र हल करने, अनुशासन में रहने और कठिन विषयों को समझकर पढ़ने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक करीब 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और यहां 28 शिक्षक कार्यरत हैं। डीसी ने साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

About The Author

See also  जामिरा पहुंचा 15 हाथियों का दल, धान की फसल को नुकसान से किसान चिंतित

Thanks for your Feedback!

You may have missed