गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, 6 आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बेरमो के अमलो रेलवे साइडिंग में कथित मारपीट के दौरान 25 वर्षीय गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मृतका के पति महेश भुइयां ने आरोप लगाया कि कोयला लाने गई उनकी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार मारपीट में गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अनीता चार माह की गर्भवती थीं। उनकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान चली गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई और सड़क जाम कर विरोध जताया गया।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

See also  टाटा मोटर्स की अधिकृत डीलर जेएमए स्टोर्स ने आज 8 व्यावसायिक भारी वाहनों की डिलीवरी दी, मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed