झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी



जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में युवक की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।


