पटना में दूसरे दिन भी पुलिस एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी गोली, अपराधियों में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस और एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश विदेशिया उर्फ अवधेश और पप्पू राय घायल हो गए। दोनों को पैर में गोली लगी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दोनों कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं।

इधर एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कैश वैन लूट और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े आरोपियों पर भी शिकंजा कसा। लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद अपराधियों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed