दीपावली पर रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, कारोबारियों को करोड़ों के व्यापार की उम्मीद

Advertisements

रांची : दीपावली और धनतेरस को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक दुकानें सज गई हैं। धनतेरस से पहले ही ग्राहक पूजन सामग्री, सजावटी सामान, कपड़े और पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार ग्राहकों की सुविधा के लिए रेडीमेड कुबेर थाली और पूजन पोटली भी उपलब्ध कराई गई है। पूजन सामग्री विक्रेता सुभाष अग्रवाल के अनुसार, रेडीमेड कुबेर थाली की कीमत 300 से 500 रुपये तक और छोटी पूजन पोटली की कीमत 50 रुपये रखी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

त्योहार के दौरान फूलों की मांग भी बढ़ गई है। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल और सजावट के लिए गेंदा फूल की विशेष मांग है। थोक फूल विक्रेता मनोज मलाकार ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के लिए कोलकाता से कमल और गेंदा फूलों की विशेष खेप मंगाई जा रही है। सामान्य दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला कमल का फूल दीपावली के दिन 40 से 60 रुपये तक बिक सकता है, जबकि गेंदा फूल की लड़ी 50 रुपये में उपलब्ध है। कारोबारियों को इस बार दीपावली के दौरान करोड़ों रुपये के व्यापार की उम्मीद है।

बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 500 से 1500 रुपये, पीतल का दीया 150 से 900 रुपये, लकड़ी की चौकी 250 से 300 रुपये और मिट्टी के छोटे दीये 1 रुपये प्रति पीस की दर से उपलब्ध हैं। इसके अलावा मिट्टी का कलश 20 से 50 रुपये, बड़ा दीया 10 रुपये, नारियल 40 रुपये, देशी घी 200 से 600 रुपये प्रति किलो और कपूर 50 से 100 रुपये प्रति डिब्बा मिल रहा है। गुड़ 90 रुपये प्रति किलो, चीनी 60 रुपये प्रति किलो, चावल 40 रुपये प्रति किलो और पीली सरसों 140 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

About The Author

You may have missed