करम पूजा देखने गए 43 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत, परिवार में मातम

Advertisements

बरसोल : करम पूजा देखने की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। बरसोल थाना क्षेत्र की भूतिया पंचायत स्थित शाखाभांगा गांव में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय रवि मुंडा की मौत हो गई। वह गुरुवार रात अपने रिश्तेदार के घर करम पूजा देखने गए थे। इसी दौरान बारिश के कारण जमीन पर गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, रवि मुंडा कदमडीहा गांव के निवासी थे। गुरुवार रात बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया था, लेकिन उसमें बिजली का प्रवाह जारी था। अंधेरा होने के कारण रवि की नजर टूटे तार पर नहीं पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर बरसोल थाना के एएसआइ सिकंदर यादव और मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया।

रवि मुंडा अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों की नियमित जांच होनी चाहिए और बारिश व तेज हवा के बाद टूटे तारों को तत्काल दुरुस्त करने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

About The Author

You may have missed