करमा मिलन समारोह में 11 टीमों ने लिया हिस्सा, बबलू ग्रुप करंजटोली बना विजेता

Advertisements

सिमडेगा : बानो प्रखंड के विरहुली करंजटोली डोगीझरिया में करमा मिलन समारोह-सह-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. करमा पूजा समिति की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया. बबलू बड़ाइक एवं राधा देवी के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नृत्य प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया. सभी टीमों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में करम संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में बबलू ग्रुप करंजटोली ने प्रथम, लक्ष्मी ग्रुप रायकेरा ने द्वितीय और कृष्णा ग्रुप पांगुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि कोचे मुंडा ने कहा कि करमा आदिवासियों की जीवन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान है. उन्होंने कहा कि झारखंड के मूलवासी और आदिवासी सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते आ रहे हैं. पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर प्रकृति और संस्कृति को संरक्षित किया है. उन्होंने लोगों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया. कार्यक्रम में पालकोट राजा ऋषि नाथ सहदेव, संजय वर्मा, रवि तिग्गा, रमेश बड़ाईक, श्रवण कुमार मांझी, राजेश बड़ाईक, घनश्याम सिंह, सोमा पहान और रमेश कुमार नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में करमा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की भूमिका रही.

About The Author

You may have missed