जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रिम्स में निःशुल्क जांच और ऑपरेशन शिविर

Advertisements

रांची : झारखंड में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को निःशुल्क जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया. शिविर में पहुंचने वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनके हृदय रोग की स्थिति का आकलन किया जा रहा है, ताकि बीमारी की गंभीरता के अनुसार आगे के इलाज की व्यवस्था की जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच के दौरान जिन बच्चों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उन्हें चिह्नित किया जाएगा. इसके बाद उनके ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से समुचित इलाज नहीं करा पाते हैं. रिम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह भी शामिल होंगे. शिविर के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क जांच और जरूरत के अनुसार ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

About The Author

See also  चुटुपालू और चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए ₹239.40 करोड़ मंजूर

You may have missed