टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, करीब 175 किलोग्राम फेरो नायोबियम बरामद

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग ने कंपनी परिसर से कीमती सामग्री चोरी करने की कोशिश नाकाम कर दी। सुरक्षा टीम ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 175 किलोग्राम फेरो नायोबियम बरामद किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बतायी जा रही है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब पौने दो बजे सुरक्षा विभाग को कुछ लोगों द्वारा कंपनी परिसर से कीमती सामग्री बाहर ले जाने की कोशिश की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों को आते देख वहां मौजूद संदिग्ध भाग निकले, जबकि मौके से करीब 175 किलोग्राम फेरो नायोबियम बरामद कर लिया गया। सुरक्षा टीम अब इस चोरी की योजना में शामिल लोगों की संख्या और उनकी पहचान का पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रही है।

इससे कुछ दिन पहले भी टाटा स्टील से चोरी कर ले जाए जा रहे काफी मात्रा में सामान को सुरक्षा बलों ने बरामद किया था। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कंपनी परिसर के साथ आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ायी गयी है और सुरक्षा विभाग की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

About The Author

You may have missed