20 सितंबर को विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी रेणुका पुंडरिक गोस्वामी, प्रवेश रहेगा नि:शुल्क


जमशेदपुर : निमाई पाठशाला की ओर से 20 सितंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रेणुका पुंडरिक गोस्वामी शामिल होंगी। कार्यक्रम साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इसमें बच्चों और युवाओं के लिए मोटिवेशनल टॉक के साथ हरिनाम संकीर्तन, सवाल-जवाब सत्र और मीट एंड ग्रीट आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पढ़ाई और किताबों से आगे जीवन में उपयोगी सीख से जोड़ना है। मोटिवेशनल टॉक में युवाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी, जबकि सवाल-जवाब सत्र में प्रतिभागियों को संवाद करने का अवसर मिलेगा। हरिनाम संकीर्तन के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। मीट एंड ग्रीट के दौरान लोग रेणुका पुंडरिक गोस्वामी से मिल सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, सीटें सीमित हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है।


