स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Advertisements

रांची : जिला स्कूल मैदान में श्री रामलला पूजा समिति की ओर से वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर तैयार दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार शाम 6 बजे से ही पंडाल में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी और 6:30 बजे तक लंबी कतारें लग गयीं। आकर्षक कलाकृतियों और दूधिया रोशनी से सजा पंडाल शाम होते ही जगमगा उठा। पंडाल के अंदर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पूजा पंडाल के बाहर बनाई गयी हाथियों की आकृतियां और अन्य कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही थीं। विशेष रूप से युवा इन आकृतियों के पास तस्वीरें खिंचवाते नजर आये। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पूजा पंडाल घूमने और मां दुर्गा के दर्शन करने को लेकर उत्साह रहा। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से पूरा परिसर गुलजार रहा।

पंडाल में दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने मेले का भी आनंद उठाया। बच्चों और युवाओं के लिए जायंट फ्रिजबी, डांसिंग फ्लाई, ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन जैसे झूले आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, फूड कोर्ट में छोले-भटूरे, डोसा-इडली, चाइनीज व्यंजन और इटालियन पिज्जा के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पूजा पंडाल और मेले में सुबह 4 बजे तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

About The Author

You may have missed