दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा, एसएसपी से मिले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी
Advertisements

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० एहतेशाम वाक़िरब के कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दुपीठ और दुर्गावाहिनी के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के बीच दुर्गापूजा से जुड़े विषयों सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात का प्रमुख विषय त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाना रहा।
Advertisements



