टाटानगर में बनेगा 383.78 करोड़ का वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे बोर्ड ने टाटानगर में 383.78 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो बनाने की अंतिम मंजूरी दे दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से भेजे गए तकनीकी प्रस्ताव की समीक्षा के बाद परियोजना को स्वीकृति मिली। रेलवे बोर्ड के प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट निदेशक सुमित कुमार ने इसका स्वीकृति पत्र सांसद विद्युत वरण महतो को भेजा है। सांसद इसके लिए हाल में संपन्न संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के निदेशकों और वरीय अधिकारियों से करीब चार बार मिले थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्वीकृत योजना के तहत टाटानगर के पुराने कोचिंग डिपो का विस्तार कर लोको कॉलोनी क्षेत्र में नया मेंटेनेंस यार्ड बनाया जाएगा। यहां वंदे भारत चेयरकार और स्लीपर ट्रेनों के तकनीकी परीक्षण, नियमित रखरखाव और त्वरित वॉशिंग की आधुनिक सुविधाएं होंगी। वर्तमान में टाटानगर से पटना और ब्रह्मपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। नया डिपो बनने से रखरखाव क्षमता बढ़ेगी और नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु जैसे शहरों से टाटानगर की कनेक्टिविटी बढ़ाने की संभावनाओं को बल मिलेगा।

ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सांसद ने गति शक्ति योजना के तहत 482 करोड़ रुपये की लागत से चार अतिरिक्त प्लेटफॉर्म और लूप लाइन बनाने का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा है। उन्होंने डिपो की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के प्रति आभार जताया। सांसद के अनुसार, परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक और तकनीकी विकास के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

About The Author

You may have missed