पीएम मोदी के जन्मदिन पर जले हजारों दीये, सीजेपी और आरजेडी ने आयोजन पर उठाए सवाल

Advertisements
Advertisements

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीन ड्राइव, पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुख्यमंत्री आवास और बीजेपी कार्यालय समेत कई स्थानों पर हजारों दीप जलाए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास में दीया जलाया और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। मरीन ड्राइव के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी समेत मंत्रिमंडल के कई सहयोगी, पदाधिकारी और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आयोजन पर कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) और आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी। सीजेपी नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का वीडियो साझा करते हुए कार्यक्रम पर तंज कसा। आरजेडी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट प्रियंका भारती ने भी वीडियो और फोटो साझा कर आयोजन की आलोचना की और बिहार में बाढ़ की स्थिति का मुद्दा उठाया।

आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इसे ‘जबरदस्ती का हैप्पी बर्थडे’ करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकारी आदेश के जरिए दीये जलवाए गए और स्कूल शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम पर सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए। महागठबंधन की सहयोगी भाकपा माले के प्रदेश सचिव कुणाल ने भी बिहार में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए आयोजन पर सवाल उठाए।

About The Author

You may have missed