बाढ़ प्रभावित 1.60 लाख परिवारों को मिले 112.14 करोड़ रुपये, 14 अक्टूबर को किसानों को मिलेगा अनुदान

Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए सहायता राशि का वितरण शुरू कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1.60 लाख परिवारों के बैंक खातों में कुल 112.14 करोड़ रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि भेजी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र बाढ़ प्रभावित परिवार सहायता से वंचित रह गया है, तो उसकी सूची तत्काल तैयार कर भेजी जाए। सरकार ने शेष पात्र परिवारों को भी जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 14 अक्टूबर को कृषि इनपुट अनुदान की राशि जारी की जाएगी। इसके साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने का निर्देश दिया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रभावित इलाकों में जनजीवन को जल्द सामान्य बनाना है।

हाल के दिनों में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती और बलान नदियों में आई बाढ़ से बिहार की लगभग 55 लाख आबादी प्रभावित हुई है। भागलपुर जिले में स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है। नवगछिया क्षेत्र में गंगा नदी के तेज कटाव के कारण कई बड़े मकान नदी में समा गए हैं। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है।

About The Author

You may have missed