कोल इंडिया की खदानें होंगी हाईटेक, AI-5G और ड्रोन से बढ़ेगी सुरक्षा व दक्षता

Advertisements

धनबाद : देश के कुल कोयला उत्पादन में करीब तीन-चौथाई हिस्सेदारी रखने वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) पारंपरिक खनन से आधुनिक और तकनीक आधारित माइनिंग की ओर बढ़ रही है। कोयला मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार, कंपनी भूमिगत और खुली दोनों तरह की खदानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी), ड्रोन, जीआइएस, 5जी और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल बढ़ा रही है। इसका उद्देश्य उत्पादन और दक्षता बढ़ाने के साथ सुरक्षा तथा पर्यावरणीय प्रबंधन को बेहतर बनाना है। खुली खदानों में 42 घनमीटर क्षमता वाले फावड़े और 240 टन क्षमता के डंपर समेत हाई-कैपेसिटी हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी तैनात की जा रही है। सरफेस माइनर का इस्तेमाल भी बढ़ाया जा रहा है, जबकि मशीनों में एआइ आधारित ऑपरेटर थकान निगरानी, 360 डिग्री कैमरा, निकटता चेतावनी और स्वचालित आग की पहचान व नियंत्रण जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूमिगत खदानों में निरंतर खनन, लॉन्गवॉल और हाइवॉल तकनीक के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर है। बेहतर ग्रेड के कोयले की रिकवरी के लिए पेस्ट फिल तकनीक में निवेश के साथ वेंटिलेशन और ग्राउंड कंट्रोल व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। भविष्य में 5जी नेटवर्क, डिजिटल ट्विन और स्वायत्त निगरानी रोवर के इस्तेमाल की भी तैयारी है। कोयला निकासी और डिस्पैच के लिए कोल इंडिया की 92 नियोजित फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं में से 46 चालू हो चुकी हैं, जिनसे करीब 432 मिलियन टन सालाना क्षमता विकसित हुई है। करीब 27,800 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2029-30 तक 994 मिलियन टन सालाना यांत्रिक लोडिंग क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  छठ व्रतियों की सेवा में कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का समर्पण, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया फल वितरण, छठी मैया से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की कामना

कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2030 तक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं और उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 1,900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रारूप भी तैयार किया है। आइआइटी के सहयोग से 5जी, कोयला गैसीकरण, स्वदेशी सौर सेल, बैटरी रीसाइक्लिंग और ड्राइ कोल बेनिफिकेशन जैसी तकनीकों पर काम किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में स्वचालित, डेटा आधारित, सुरक्षित और कम कार्बन उत्सर्जन वाला खनन तंत्र विकसित करना है।

About The Author

You may have missed