₹2.05 करोड़ के डॉग हॉस्पिटल पर बवाल, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : नगर निगम वार्ड नंबर पांच के बड़गाई बस्ती में ₹2.05 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डॉग हॉस्पिटल और शेल्टर होम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 1.90 एकड़ जमीन चिह्नित कर बुधवार को टेंडर जारी किया गया है। संवेदक 21 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे और 24 सितंबर को टेंडर फाइनल होगा। कार्यादेश मिलने के बाद चयनित संवेदक को नौ महीने में निर्माण पूरा करना होगा। हालांकि मंगलवार को जमीन की नापी करने पहुंची निगम और इंफोर्समेंट टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने अमीन को नापी करने से रोक दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूर्व पार्षद हुस्ना आरा ने कहा कि तीन साल पहले ही इस जमीन को पार्क या मैदान बनाने की मांग की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉग हॉस्पिटल बनने से शहर के आवारा कुत्तों का जमावड़ा यहां होगा और आबादी वाले क्षेत्र में परेशानी बढ़ेगी। लोगों ने अस्पताल को झिरी में शिफ्ट करने और बड़गाई की जमीन पर पार्क या खेल मैदान विकसित करने की मांग की है। मेयर रोशनी खलखो के मुताबिक स्थानीय लोगों और पूर्व पार्षद की आपत्तियों को देखते हुए गुरुवार की निगम बोर्ड बैठक में इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।

About The Author