सावन महोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, मेहंदी और राखी निर्माण प्रतियोगिता में विजेताओं ने मारी बाजी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गालूडीह : यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स में मंगलवार को सावन महोत्सव उत्साह और सांस्कृतिक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। व्याख्याता सुशांति कुमारी ने सावन मास की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं ने गणेश वंदना, नृत्य और सावन से जुड़े गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। इस अवसर पर मेहंदी और राखी निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेहंदी प्रतियोगिता में झुनू रानी महतो ने प्रथम, सुष्मिता महतो ने द्वितीय और प्रियंका महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राखी निर्माण प्रतियोगिता में शिवानी महतो प्रथम, सुनंदा महतो द्वितीय और गायत्री भगत तृतीय स्थान पर रहीं। संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद ने सभी को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सहायक व्याख्याता प्रमित सीट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

मंच संचालन सुदेषना घोष और रितु मांझी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीएड की प्रशिक्षु दीपाली महतो ने दिया। मौके पर सुशांति कुमारी, विवेक रंजन कुईला, कविता धारा, दुली रानी मुर्मू, अनीता महतो, डॉ पिंकी, विनीता टुडू, डॉ अनु मिश्रा, बबीता बेसरा, स्वाति गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक रंजन कुईला की भूमिका सराहनीय रही।

About The Author