युवाओं के हाथ में राज्य और देश का भविष्य, राज्यपाल ने रोजगार से परीक्षा व्यवस्था तक दिया बड़ा संदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुमका : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और संयुक्त परेड गारद का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। बेटियों, जनजातीय और वंचित समाज को आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने सुशासन के लिए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने, प्रशासन को जवाबदेह बनाने और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर भी जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्यपाल ने बताया कि संताल परगना के सभी जिलों को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान अधिप्राप्ति व्यवस्था मजबूत की जा रही है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में छह लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले करीब पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 81 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है।

रोजगार को लेकर राज्यपाल ने कहा कि अवसर केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं होने चाहिए। निजी क्षेत्र, उद्योग, कृषि, पर्यटन, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, कदाचार और किसी भी तरह की अनियमितता को उन्होंने अस्वीकार्य बताया। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

About The Author

You may have missed