CCL में दो सीनियर कैशियर को बड़ी जिम्मेदारी, चीफ कैशियर पद पर प्रमोशन; 30 दिनों में करना होगा ज्वाइन

Advertisements

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने सेंट्रलाइज्ड कैडर के तहत दो सीनियर कैशियर को अगले उच्च पद चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए पर पदोन्नति दी है। कंपनी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह पदोन्नति नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट यानी NCWA-XI के प्रावधानों के तहत की गई है। पदोन्नति पाने वालों में सेंट्रल हॉस्पिटल, ढोरी एरिया में कार्यरत जितेंद्र महतो और जीएम यूनिट, अरगड्डा एरिया में तैनात अभय कुमार शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आदेश के मुताबिक दोनों कर्मचारियों की पदोन्नति उसी तारीख से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन वे नए पद की जिम्मेदारियां वास्तविक रूप से संभालेंगे। यानी केवल आदेश जारी होने से पदोन्नति प्रभावी नहीं होगी, बल्कि चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए के पद पर योगदान देने के बाद ही इसका लाभ लागू होगा।

दोनों पदोन्नत कर्मचारियों को नए पद पर छह महीने की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा। साथ ही उन्हें आदेश जारी होने की तारीख से अधिकतम 30 दिनों के भीतर पदोन्नत पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उनके कार्यक्षेत्र में चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए की जिम्मेदारियां शामिल हो जाएंगी।

 

About The Author

See also  जिला बदर आदेश तोड़कर शहर में घुसा राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार, साकची पुलिस ने पुल के पास से दबोचा

You may have missed