देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को नहीं मिली एंट्री, BSc Nursing परीक्षा केंद्र पर हंगामा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में रविवार को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के दौरान देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा हो गया। नाराज विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने कॉलेज परिसर में विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों का कहना था कि कई परीक्षार्थी दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे थे और रास्ते में यातायात समेत अन्य कारणों से कुछ मिनट की देरी हो गई। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मानवीय आधार पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की। दूसरी ओर परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मियों ने बताया कि प्रवेश का समय पहले से तय था और निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश देने की अनुमति नहीं थी।

इसी नियम के तहत देर से पहुंचे छात्रों को परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया गया। इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी रही। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 

About The Author

See also  रामदास सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण, 15 अगस्त को CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

You may have missed