अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Advertisements

रांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 15 अगस्त को रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे और दिन में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। बीच-बीच में धूप निकलने के भी आसार हैं। वहीं सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 12 घंटे में मॉनसूनी बादल और हवाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर झारखंड के ऊपर से निकल सकती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

16 अगस्त को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। 17 अगस्त को पलामू, चतरा, हजारीबाग, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अनुमान है। 18 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को जगन्नाथपुर में 22 मिमी, रांची में 4 मिमी, मेदिनीनगर में 11 मिमी, बोकारो में 5 मिमी, खूंटी में 7 मिमी और लोहरदगा में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची के कांके में 12 घंटे में 46 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री घटकर 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जून से 14 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 18 प्रतिशत और रांची में 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

About The Author

You may have missed