चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान; GT रोड पर मची अफरा-तफरी

Advertisements

चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में शुक्रवार देर शाम कोलकाता से बिहार जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक और उपचालक ने किसी तरह कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। तेज लपटों के कारण आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन वाहन की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन तब तक कंटेनर का करीब तीन-चौथाई हिस्सा जल चुका था। आग के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा।बाद में पुलिस ने सड़क को वन-वे कर वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू कराया। पुलिस और अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंटेनर में आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।

About The Author

See also  43 लाख की साइबर ठगी के तार बिरसानगर से जुड़े, पांच युवक-युवतियां गिरफ्तार

You may have missed