विक्रमशिला पुल पर राहत की तैयारी तेज, जून से शुरू हो सकती है गाड़ियों की आवाजाही

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर तीसरा और अंतिम बेली ब्रिज लगभग तैयार हो चुका है। पुल का एक स्लैब गंगा में गिरने के बाद यहां मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था का काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 24 मीटर लंबे तीसरे बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुक्रवार को होने की संभावना है। इसके बाद तीनों बेली ब्रिज की जांच कर ट्रायल की तारीख तय की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ सही रहा तो 5 जून से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। पुल पर फिलहाल वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू रहेगी और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी। प्रशासन यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस कैंप लगाने की तैयारी में है। BRO की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है और इंजीनियर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा 3 मई को गंगा में समा गया था, जिसके बाद आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी। इसके बाद सेना और BRO की मदद से बेली ब्रिज निर्माण का काम शुरू किया गया। पहले और दूसरे बेली ब्रिज की लॉन्चिंग पहले ही हो चुकी है और अब तीसरे ब्रिज के तैयार होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed