रविवार को बंद रहेगा विद्यासागर सेतु, ट्रैफिक डायवर्जन से बढ़ेगी परेशानी; पुलिस ने जारी किया अलर्ट

0
Advertisements

कोलकाता : मरम्मत और पुनर्वास कार्य के कारण विद्यासागर सेतु को रविवार, 31 मई को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। कोलकाता पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सेतु से जुड़े सभी रैंप भी बंद रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन के मुताबिक पुल पर स्टे केबल, होल्डिंग केबल और बेयरिंग बदलने का काम किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को पहले से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। हावड़ा ब्रिज और बाली निवेदिता सेतु के रास्ते ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है, जिससे वीकेंड पर लोगों को जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और जरूरी होने पर ही उस रूट का इस्तेमाल करें। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

About The Author

See also  नगर निगम की जांच में गंभीर अनियमितताएं प्रमाणित, नगर आयुक्त समेत संबंधित लोगों पर कार्रवाई की अनुशंसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed